रायपुर [Nishanebaaz News] Vishnu Deo Sai Naxalism Statement। Independence Day के अंतर्गत 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले प्राचीर से दिए गए संबोधन का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्ण समर्थन किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने लाल किले से पूरे देश को संबोधित करते हुए अपने भाषण में छत्तीसगढ़ का विशेष रूप से जिक्र किया और राज्य में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में मिली सफलताओं का भी उल्लेख किया है, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
प्रधानमंत्री के संबोधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि केवल हथियार उठाने वाले नक्सलियों को खत्म करना ही काफी नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शस्त्रधारी नक्सली तो समाप्त हुए हैं, लेकिन जो ‘दिमागी नक्सली’ हैं, जो नक्सली विचारधारा को बढ़ावा देने का काम करते हैं, उन्हें भी पूरी तरह समाप्त करना बहुत आवश्यक है। जब तक इस विषैली आइडियोलॉजी (विचारधारा) का अंत नहीं होगा, तब तक नक्सलवाद का समूल खात्मा संभव नहीं है।
मुख्यमंत्री ने आगे स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है और शासन की नीतियों के चलते नक्सली बैकफुट पर हैं। लेकिन इसके स्थायी समाधान के लिए वैचारिक स्तर पर भी प्रहार करना बेहद जरूरी है। समाज में भ्रम फैलाने वाले और छद्म रूप से नक्सली एजेंडे को समर्थन देने वाले तत्वों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया जाएगा, तभी जाकर प्रदेश और देश में पूरी तरह से शांति स्थापित हो सकेगी।






