Sunday, August 16, 2026
Home Tech AIIMS में 90 पदों पर भर्ती : आवेदन का आज आखिरी मौका…

AIIMS में 90 पदों पर भर्ती : आवेदन का आज आखिरी मौका…

0
100
AIIMS में 90 पदों पर भर्ती
AIIMS में 90 पदों पर भर्ती

AIIMS में 90 पदों पर भर्ती : बिलासपुर : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) बिलासपुर में फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आज 23 सितंबर 2025 अंतिम तिथि है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 90 पदों को भरा जाना है।

AIIMS में 90 पदों पर भर्ती : पदों का विवरण और योग्यता

यह भर्ती कुल 90 पदों के लिए है, जिसका विवरण इस प्रकार है:

  • प्रोफेसर: 22 पद
  • एडिशनल प्रोफेसर: 14 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर: 15 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर: 39 पद

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी भी राज्य चिकित्सा परिषद, मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया या राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

आयु सीमा और वेतन

अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा भी अलग है:

  • प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफेसर: सीधी भर्ती पर 58 वर्ष, प्रतिनियुक्ति पर 56 वर्ष और सेवानिवृत्त उम्मीदवारों के लिए 70 वर्ष।
  • एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर: अधिकतम 50 वर्ष।

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार ₹1,01,500 से ₹2,20,400 रुपये प्रतिमाह का आकर्षक वेतन मिलेगा।

आवेदन प्रक्रिया और शुल्क

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के लिए AIIMS बिलासपुर की वेबसाइट पर जाकर गूगल फॉर्म के लिंक पर क्लिक करना होगा। आवेदन शुल्क SC/ST उम्मीदवारों के लिए ₹1,180 और अन्य श्रेणियों के लिए ₹2,360 है। दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए शुल्क में पूरी छूट है।

ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद, आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ 29 सितंबर 2025 की शाम 5 बजे तक AIIMS बिलासपुर के पते पर भेजना अनिवार्य है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here