Saturday, September 26, 2026
Home Tech Strategy ChatGPT Bitcoin Fundraiser: ChatGPT की मदद से ‘Strategy’ ने जुटाए 15...

Strategy ChatGPT Bitcoin Fundraiser: ChatGPT की मदद से ‘Strategy’ ने जुटाए 15 अरब डॉलर, माइकल सायलर ने खोला एआई का राज

[Nishanebaaz News]Strategy ChatGPT Bitcoin Fundraiser। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर से दुनिया की सबसे बड़ी कॉरपोरेट बिटकॉइन होल्डर बनी कंपनी ‘Strategy’ के फाउंडर एवं एग्जीक्यूटिव चेयरमैन माइकल सायलर ने एक बड़ा खुलासा किया है। सायलर ने बताया कि OpenAI के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल ChatGPT की मदद से उनकी कंपनी ने करीब 15 अरब डॉलर (लगभग 1.2 लाख करोड़ रुपये) की भारी-भरकम राशि जुटाई है। यह पैसा सायलर की निजी कमाई नहीं, बल्कि कंपनी द्वारा जुटाया गया कॉरपोरेट फंड है।

ChatGPT ने ऐसे डिजाइन किया वित्तीय मॉडल: 6 अगस्त को ‘The Diary of a CEO’ पॉडकास्ट के दौरान सायलर ने बताया कि नए इन्वेस्टर्स को आकर्षित करने के लिए उन्होंने ChatGPT का सहारा लिया:

  • STRK प्रेफर्ड स्टॉक: AI ने साधारण शेयर और कर्ज के बीच का रास्ता निकालते हुए ‘STRK’ नाम से बिटकॉइन-समर्थित कन्वर्टिबल प्रेफर्ड स्टॉक तैयार करने में मदद की।

  • वैरिएबल डिविडेंड मॉडल: ChatGPT ने सलाह दी कि $100 के आसपास फिक्स कीमत रखने के लिए हर महीने डिविडेंड दर में बदलाव किया जाए, जिससे निवेशकों को निश्चित रिटर्न मिल सके।

  • बैंकर्स और वकीलों का समाधान: इस अनोखे वित्तीय प्रोडक्ट पर जब बैंकर्स और वकीलों ने सवाल उठाए, तो AI ने उनकी शंकाओं के भी जवाब तैयार किए।

बिटकॉइन में गिरावट से कंपनी पर दबाव: हालांकि, फंड जुटाने में मिली इस सफलता के बावजूद बिटकॉइन की कीमतों में आई गिरावट से कंपनी की बैलेंस शीट पर असर पड़ा है। 31 जुलाई को समाप्त दूसरी तिमाही में कंपनी ने 8.32 अरब डॉलर का अनरियलाइज्ड लॉस दर्ज किया है। 6 अगस्त तक कंपनी के पास 75,419 डॉलर प्रति बिटकॉइन की औसत खरीद दर से कुल 842,138 बिटकॉइन मौजूद थे, जबकि हाल ही में उसने 1,638 बिटकॉइन बेचे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here