Bhopal News : पत्नी की संदिग्ध मौत, पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
145

भोपाल : भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रतलाम के रहने वाले दंपति शोभा और जीवन आदिवाल के साथ यह घटना हुई। दोनों राजधानी में अपने भाई के घर पर रुके थे और इलाज कराने आए थे।

Read News : CG NEWS : फिल्मी अंदाज में ट्रकों से डीजल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश कर रहे थे गाड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, महिला के गले पर नाखून के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। जीवन आदिवाल की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी।

घटना के बाद पति का शव घर से लगभग 7 किलोमीटर दूर बागली रोड पर पेड़ से लटका हुआ पाया गया। पुलिस का मानना है कि पति ने पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी की।

Read News : Raja Raghuvanshi murder case : राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा: पत्नी सोनम और प्रेमी समेत 5 के खिलाफ 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

जानकारी के अनुसार, दंपति मानसिक दबाव में थे। लगभग तीन महीने पहले उनकी 16 वर्षीय बेटी ने रतलाम में आत्महत्या की थी। इस घटना के बाद से पति-पत्नी दोनों डिप्रेशन में थे।

मिसरोद थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं का पता लगाने में जुटी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here