Sheopur News:कार हटाने को लेकर विवाद, ट्रैक्टर से कार को 100 मीटर तक घसीटा, फिर लहराई बंदूक

Sanjay Sahu
Sheopur News

Sheopur News:श्योपुर: मध्य प्रदेश के श्योपुर में रास्ते में खड़ी कार को हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और बंदूक लहराने तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार विजयपुर थाना अंतर्गत बंगा गांव में, बच्चों को उतारने के दौरान सड़क पर कार खड़ी करने को लेकर गोपाल यादव और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हुआ।

 

Sheopur News:आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ट्रैक्टर से कार को करीब 100 मीटर तक घसीट कर मारपीट की गई है घटनाक्रम के दौरान एक युवक के हाथ में बंदूक भी दिखाई दे रही है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर विजयपुर थाना पुलिस ने पिता-पुत्र सहित मां के खिलाफ मारपीट, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *