Khandva News: शराब माफिया के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा, धमकी और विवाद के बाद प्रशासन से सुरक्षा की गुहार

Sanjay Sahu
Khandva News

Khandva News: खंडवा: खंडवा ग्राम पंचायत छिरवेल में नशे के खिलाफ अभियान चला रही संयुक्त महिला समिति ने आबकारी विभाग को आवेदन सौंपकर अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। समिति के अनुसार करीब 100 से अधिक महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों में नशामुक्ति को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला रही हैं।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव-गांव में कच्ची शराब व अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ आवाज उठाने पर कुछ लोग उनके साथ गाली-गलौज, विवाद और मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। इससे अभियान में शामिल महिलाओं को अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है।

समिति ने आवेदन में यह भी बताया कि कुछ शराब विक्रेताओं द्वारा कथित रूप से यह कहा जाता है कि वे पुलिस की निगरानी में शराब बेचते हैं। समिति ने इस तरह के दावों की जांच कराने तथा अवैध शराब बिक्री में संलिप्त लोगों पर आबकारी एवं आपराधिक कार्रवाई करने की मांग की है।

Khandva News: महिलाओं ने प्रशासन से अभियान के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने और अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है, ताकि गांवों को नशे के बढ़ते प्रभाव से बचाया जा सके।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *