Niwari News: शराब के खिलाफ मनोज कुमार ने खोला मोर्चा, कहा—‘शराब नहीं, मौत बिक रही है’

Sanjay Sahu
Niwari News

Niwari News: निवाड़ी: एक ओर सरकार नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को शराब और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए जागरूक कर रही है, वहीं दूसरी ओर सागर जिले के बंडा क्षेत्र में कथित शराब से हुई मौतों के बाद निवाड़ी जिले के ग्राम निवाड़ी भाटा निवासी युवा मनोज कुमार ने गांव में शराब की बिक्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

मनोज कुमार का कहना है कि गांवों में अवैध या मिलावटी शराब की बिक्री लोगों की जिंदगी के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। उन्होंने कहा, “यह शराब नहीं, मौत बिक रही है। मनोज कुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर गांव में शराब बेचने वालों का विरोध किया है। वीडियो में वह शराब विक्रेताओं के यहां से शराब उठाकर सड़क पर फेंकते और बोतलें तोड़ते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से अपील की कि वे अपने-अपने गांवों में शराब की बिक्री के खिलाफ आवाज उठाएं और प्रशासन से कार्रवाई की मांग करें।

उन्होंने कहा कि किसी भी गांव में शराब का अवैध कारोबार नहीं होना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति को शराब का सेवन करना है तो वह अधिकृत शराब दुकान से ही शराब खरीदे। गांवों में यदि मिलावटी शराब के कारण कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी—यह बड़ा सवाल है।

Niwari News: मनोज कुमार ने प्रशासन से भी मांग की है कि गांवों में अवैध रूप से शराब बेचने वालों की जांच कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी की जान खतरे में न पड़े। अब सवाल यह है कि गांवों में अवैध शराब की बिक्री पर प्रशासन कब सख्त कार्रवाई करेगा और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे?

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *