Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh Reva News : चोरी की नीयत से घर में घुसे आरोपी, महिला...

Reva News : चोरी की नीयत से घर में घुसे आरोपी, महिला के जागने पर पहचान उजागर होने के डर से गला काट कर कर दी हत्या, 50 मीटर दूर खेत पर फेंका था सर, पुलिस ने किया खुलासा

Reva News
Reva News

Reva News : रीवा : चार दिन पहले घर के बाहर महिला के कटी लाश मिलने के मामले में पुलिस ने आज बड़ा खुलासा किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि गांव कहीं युवक चोरी करने के नियत से अकेली रह रही महिला के घर में घुसा लेकिन इसी बीच महिला की नींद खुल गई और उसने चोर को पहचान लिया इसके बाद आरोपी ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और सर घर से दूर एक खेत में फेंक दिया।

 

Reva News : पूरा मामला बिछिया थाना अंतर्गत लोही गांव का है। जहां 30 अप्रैल की सुबह यह सनसनीखेज मामला सामने आया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को केवल शव का धड़ मिला। मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित तमाम वाला अधिकारी भी मौजूद रहे दिन भर की जांच पड़ताल के बाद शाम के वक्त घर से दूर एक खेत में महिला का कटा सर भी बरामद हो गया।

Reva News : मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की। घटनास्थल के आसपास होटल ढाबा और सड़कों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कंगाल गए और गांव के लोगों से बारीकी से पूछताछ की गई तो एक व्यक्ति राजा केवट पर पुलिस को शक हुआ जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए सख्ती से पूछताछ की। और उसने अपराध कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि महिला की पहचान ना हो सके इसलिए उसने सर को दूर एक खेत में फेंक दिया था। इस घटना ने गांव में सनसनी फैला दी थी।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here