CG News Raipur: नवकार हॉस्पिटल में हंगामा: महिला का इलाज जारी, दो परिवारों में विवाद

CG News Raipur: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के शैलेन्द्र नगर स्थित नवकार हॉस्पिटल में शुक्रवार को जमकर हंगामा देखने को मिला. जहां एक महिला के इलाज के दौरान मायके और ससुराल पक्ष आमने सामने हो गए. इसी दौरान दोनो पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई. दरअसल, गुरुवार रात शिव नगर (संतोषी नगर) निवासी याश्मिन परवीन ने घर में फांसी लगा कर खुदखुशी करने का प्रयास किया, आनन-फानन में परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे और महिला को भर्ती कराया.

CG NEWS : स्कॉटलैंड की महिला बनकर 3 करोड़ की ठगी, वकील को बनाया शिकार, बैंककर्मी दोस्त पर आरोप

इलाज के दौरान शुक्रवार को डाक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए कहा कि मरीज के बचने कि उम्मीद कम है. इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने हॉस्पिटल में हंगामा शुरू कर दिया. इस बात को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच जमकर झूमा झटकी भी हुई.

सूचना मिलते ही मौके पर टिकरापारा थाना और सिटी कोतवाली की पुलिस ने पहुंचकर मोर्चा संभाला और मामले को शांत कराया. फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है.

प्रारंभिक जानकारी में महिला द्वारा फांसी लगाने की बात सामने आई, लेकिन मृतका के परिजनों ने इस पर सवाल खड़े कर दिए. उनका कहना है कि यह मामला आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का है, जिसे छुपाने के लिए फांसी का रूप दिया जा रहा है.

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories