Friday, August 28, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : राजधानी रायपुर में बिल्डर के नाम पर बैंक से...

Raipur Crime : राजधानी रायपुर में बिल्डर के नाम पर बैंक से लाखों की ठगी, आरोपी के खाते में ट्रांसफर हुए 8.70 लाख रुपये, FIR दर्ज

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर के अमानाका थाना क्षेत्र में एक बड़ी बैंक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें अज्ञात ठगों ने एक प्रसिद्ध बिल्डर सुबोध सिंघानिया के नाम का इस्तेमाल कर बैंक से 8 लाख 70 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।

Raipur Crime : जानकारी के अनुसार, ठगों ने खुद को सुबोध सिंघानिया बताकर इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा से संपर्क किया और बैंक ऑफ इंडिया में मौजूद आरोपी अवतार सिंह के खाते में RTGS के ज़रिए यह रकम ट्रांसफर करवा ली। हैरानी की बात यह है कि यह ट्रांजैक्शन बिना किसी चेक या आधिकारिक वाउचर के पूरा कर दिया गया।

Raipur Crime : अमानाका थाना प्रभारी सुधांशु सिंह बघेल ने बताया कि इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब बैंक को शक हुआ। इसके बाद इंडियन ओवरसीज बैंक की महिला डिप्टी मैनेजर खुद थाने पहुंचीं और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

Raipur Crime : फिलहाल पुलिस साइबर सेल की मदद से जांच कर रही है कि आखिर ठगों ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को कैसे भेदकर इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर करवा ली। साथ ही, इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या बैंक के भीतर से किसी की मिलीभगत थी।

Raipur Crime : यह घटना बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा व्यवस्था और प्रक्रिया की गंभीर खामियों को उजागर करती है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here