Jabalpur Breaking : जीतू पटवारी के समर्थन में सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, SP ऑफिस के बाहर प्रदर्शन, कई गिरफ्तार

जबलपुर। Jabalpur Breaking : मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में आज जबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। सैकड़ों कार्यकर्ता थाना सिविल लाइन स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई, स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई।

Jabalpur Breaking : कांग्रेसियों ने SP से मुलाकात की मांग की, लेकिन पुलिस ने जब रोका तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए गिरफ्तारी दी। कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जीतू पटवारी पर दर्ज FIR राजनीति से प्रेरित है और यह लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने की कोशिश है।

घटना को लेकर कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि FIR वापस नहीं ली गई तो राज्यभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं से पूछताछ की जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories