Balrampur News : बंगाल दौरे में लापरवाही पड़ा भारी : बलरामपुर में दो प्रधान आरक्षक और थाना प्रभारी निलंबित

बलरामपुर। Balrampur News :  पुलिस विभाग में लापरवाही और अनुशासनहीनता को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। कुसमी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक विष्णुकांत मिश्रा और प्रांजुल कश्यप को ड्यूटी के दौरान मनमानी करने और बिना उच्च अधिकारियों की अनुमति के पश्चिम बंगाल जाने के मामले में निलंबित कर दिया गया है।

Balrampur News : जानकारी के अनुसार, ये दोनों प्रधान आरक्षक एक नोटिस की तामिली के लिए बंगाल के आसनसोल भेजे गए थे, लेकिन वहां इन्होंने कर्तव्यों से हटकर गैरजरूरी गतिविधियों में हिस्सा लिया। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक तक पहुंची, जिस पर त्वरित जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की गई।

गौर करने वाली बात यह है कि दोनों को भेजने वाले कुसमी थाना प्रभारी निरीक्षक ललित यादव ने भी नियमों की अनदेखी करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति नहीं ली थी। लिहाजा उन्हें भी निलंबित कर रक्षित केंद्र बलरामपुर में अटैच कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से विभाग में संदेश गया है कि ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories