MP News: भोपाल में शुरू हुई AC इलेक्ट्रिक बस सेवा, पहले दिन 2 हजार से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर

Bhopal Electric Bus: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। 10 दिनों के सफल ट्रायल के बाद गुरुवार से नई एयर कंडीशंड (AC) इलेक्ट्रिक बसों का नियमित संचालन शुरू हो गया। पहले ही दिन इन बसों को यात्रियों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और दो हजार से अधिक लोगों ने इनमें सफर किया।

भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) के अनुसार, दो रूटों पर चल रही 10 इलेक्ट्रिक बसों में पहले ही दिन 2,000 से ज्यादा यात्रियों ने यात्रा की। इससे बीसीएलएल को 25 हजार रुपये से अधिक का राजस्व भी प्राप्त हुआ। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी।

फिलहाल लो-फ्लोर बसों जितना ही रहेगा किराया
यात्रियों को राहत देते हुए फिलहाल इलेक्ट्रिक बसों का किराया लो-फ्लोर बसों के बराबर ही रखा गया है। इसका उद्देश्य लोगों को बिना अतिरिक्त आर्थिक बोझ के आधुनिक और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है।
Read more : MP Weather Alert: अगले 48 घंटे मध्यप्रदेश पर भारी! 15 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, जानिए आपके जिले का हाल

इन दो रूटों पर शुरू हुआ संचालन
पहले चरण में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन दो प्रमुख रूटों पर किया जा रहा है—

  • भैंसाखेड़ी (चिरायु अस्पताल) से बैरागढ़ चिचली
  • चिरायु अस्पताल से रेलवे कोच फैक्ट्री

इन रूटों पर यात्रियों को अब वातानुकूलित और प्रदूषण मुक्त सफर की सुविधा मिल रही है।

जल्द बढ़ेगा ई-बसों का बेड़ा
भोपाल को पहले चरण में कुल 100 इलेक्ट्रिक बसें मिलनी हैं। इनमें से 21 बसें बैरागढ़ डिपो पहुंच चुकी हैं। शेष बसों के आने के बाद शहर के अन्य प्रमुख रूटों पर भी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की जाएगी, जिससे सार्वजनिक परिवहन और अधिक मजबूत होगा।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से शहर में डीजल बसों पर निर्भरता कम होगी, जिससे वायु प्रदूषण और ईंधन की खपत में कमी आएगी। साथ ही यात्रियों को शांत, सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories