MP Weather Alert: अगले 48 घंटे मध्यप्रदेश पर भारी! 15 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, जानिए आपके जिले का हाल

MP Weather Alert: मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में अगले 48 घंटे मौसम का मिजाज बदल सकता है। डीप डिप्रेशन के पश्चिम और दक्षिण दिशा की ओर बढ़ने से कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, 31 जुलाई और 1 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 2 और 3 अगस्त से बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। हालांकि अधिकांश जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

इन 15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, देवास, आगर, मंदसौर, इंदौर, नर्मदापुरम और आसपास के क्षेत्रों के लिए भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में अचानक बाढ़ (Flash Flood) जैसी स्थिति भी बन सकती है।
Read more: MP Weather Alert: मध्यप्रदेश में 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी

प्रदेश में अब तक औसत से 15 फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून सीजन में मध्यप्रदेश में अब तक औसत से करीब 15 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पिछले 24 घंटों में छिंदवाड़ा जिले के हर्रई में सबसे अधिक 143.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड हुई है।
31 July 2026 MP Map1 Aug 2026 MP Map2 Aug 2026 MP Map3 Aug 2026 MP Map31 जुलाई से 3 अगस्त तक ऐसा रहेगा मौसम

  • 31 जुलाई से 1 अगस्त: अलीराजपुर, झाबुआ, धार और रतलाम में अति भारी बारिश की संभावना, जबकि उज्जैन, इंदौर, देवास, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।
  • 1 अगस्त से 2 अगस्त: झाबुआ, रतलाम, मंदसौर और नीमच में भारी बारिश की संभावना। प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक और 40 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं।
  • 2 अगस्त से 3 अगस्त: पश्चिमी मध्यप्रदेश में गरज-चमक और तेज हवाओं का असर रहेगा। पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी।
  • 3 अगस्त से 4 अगस्त: कई जिलों में मौसम सामान्य होने लगेगा, लेकिन कहीं-कहीं बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह
भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के पास नहीं जाने और मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने की अपील की है। किसानों को भी खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories