MP-JANSUNWAI: कलेक्ट्रेट पहुंची फरियादों की कतार, कलेक्टर नीतू माथुर ने मौके पर दिए कार्रवाई के निर्देश

0
285

MP-JANSUNWAI: Alirajpur: जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए।

जनसुनवाई में ग्राम बेहडवा निवासी सिलदार भिंडे ने शिकायत करते हुए बताया कि उन्होंने 500 ग्राम चांदी गिरवी रखकर एक सोनार से 10 हजार रुपये उधार लिए थे। ब्याज सहित राशि लौटाने के बाद भी सोनार चांदी वापस नहीं कर रहा है। कलेक्टर ने संबंधित सोनार को जनसुनवाई कक्ष में बुलाकर तहसीलदार को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

MP-JANSUNWAI: वहीं ग्राम पलासदा की दिव्यांग महिला वेस्टी चौहान ने आवागमन में परेशानी और आर्थिक स्थिति कमजोर होने का हवाला देते हुए शासकीय योजना के तहत इलेक्ट्रॉनिक साइकिल उपलब्ध कराने की मांग की। कलेक्टर ने सामाजिक न्याय विभाग को आवेदन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

एक अन्य आवेदन में ग्राम सियाली पटेल फलिया निवासी रमेश डावर ने बताया कि वर्ष 2023 में भारी बारिश के कारण उनका मकान ढह गया था, जिससे घर का सामान और अनाज नष्ट हो गया। घटना के दो साल बाद भी उन्हें कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

MP-JANSUNWAI: इसके अलावा जनसुनवाई में भूमि विवाद, अतिक्रमण, सड़क-पुलिया निर्माण और बिजली बिल से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ संघमित्रा गौतम, संयुक्त कलेक्टर मनोज गरवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

MP News: सिंगरौली में बिना परमिट चल रहे स्कूल वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here