CG बड़ी साजिश नाकाम: पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश विफल, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से बचीं

0
99

CG बड़ी साजिश नाकाम: राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक गंभीर आपराधिक साजिश उस समय विफल हो गई, जब पद्मश्री से सम्मानित समाजसेवी Phoolbasan Bai Yadav के अपहरण की कोशिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

CG बड़ी साजिश नाकाम: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना सुकुल देहान क्षेत्र की है, जहां दो महिलाएं कार से फूलबासन बाई यादव के निवास पहुंचीं। उन्होंने किसी कार्य का बहाना बनाकर उन्हें अपने साथ चलने के लिए राजी किया। भरोसे में लेकर उन्हें कार में बैठाया गया, जिसके बाद कथित रूप से उनका मुंह बांधकर उन्हें जबरन ले जाया जाने लगा।

हाईवे पर चेकिंग बनी सुरक्षा कवच

CG बड़ी साजिश नाकाम: उसी दौरान क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। संदिग्ध कार को रोकने पर Phoolbasan Bai Yadav ने अदम्य साहस दिखाते हुए इशारों के जरिए पुलिसकर्मियों को अपनी स्थिति से अवगत कराया।

READ MORE: CG NEWS: बस्तर बदलेगा अब विकास और रोजगार से: नवाचार महाकुंभ में शामिल होंगे सीएम साय, सुशासन तिहार को मिला जबरदस्त समर्थन

CG बड़ी साजिश नाकाम: पुलिस ने तुरंत स्थिति को समझते हुए कार्रवाई की और दोनों महिलाओं को मौके पर ही पकड़ लिया। बाद में उन्हें सुकुल देहान थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

हर एंगल से जांच, सुरक्षित हैं समाजसेवी

CG बड़ी साजिश नाकाम: पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। आरोपियों से पूछताछ के जरिए घटना के पीछे की साजिश और उद्देश्य का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल, फूलबासन बाई यादव पूरी तरह सुरक्षित हैं।

READ MORE: Raipur Crime : रायपुर में नशीली टैबलेट की सप्लाई का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here