CG NEWS: बस्तर बदलेगा अब विकास और रोजगार से: नवाचार महाकुंभ में शामिल होंगे सीएम साय, सुशासन तिहार को मिला जबरदस्त समर्थन

0
79

CG NEWS: रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज बस्तर संभाग के जगदलपुर दौरे पर रवाना हुए। रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि वे महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित ‘नवाचार महाकुंभ’ में शामिल होंगे, जहां बस्तर में नवाचार, स्टार्टअप और रोजगार के नए अवसरों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

CG NEWS: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर अब तेजी से बदलाव की ओर बढ़ रहा है। सुरक्षा के साथ-साथ अब सरकार का पूरा ध्यान विकास और युवाओं के भविष्य पर केंद्रित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

‘सुशासन तिहार’ बना जनसमस्याओं के समाधान का माध्यम

CG NEWS: मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में चल रहे ‘सुशासन तिहार’ को लेकर कहा कि इसे जनता से अभूतपूर्व प्रतिसाद मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वे लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं और गांवों में पहुंचकर चौपाल के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं।

READ MORE: CG Politics : अरुण साव का भूपेश बघेल और राहुल गांधी पर निशाना, बोले- जहां जाएंगे, कांग्रेस हारेगी

CG NEWS: उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा साफ है—योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे और लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। राशन, पेयजल, बिजली और प्रधानमंत्री सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ मिलने से ग्रामीणों में संतोष का माहौल है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर जताया भरोसा

CG NEWS: प्रधानमंत्री Narendra Modi के बयान का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वे देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के सिद्धांत के साथ देश को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जो भी कहते हैं, वह सोच-समझकर और देशहित में कहते हैं।

READ MORE: Raipur Crime : सावधान! रायपुर में साइबर ठग सक्रिय, अस्पताल के एमडी के नाम पर मांगे जा रहे पैसे

विपक्ष पर तीखा प्रहार

CG NEWS: चुनावी नतीजों के बाद विपक्ष के रवैये पर मुख्यमंत्री साय ने तंज कसते हुए कहा कि हार के बाद आरोप-प्रत्यारोप लगाना सामान्य है, लेकिन जनता के फैसले को नकारना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ नेता हार से बौखलाकर ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here