Sunday, September 27, 2026
Home Madhya Pradesh Betul News: तेज साउंड ने लील ली जिंदगी:सहेलियों के साथ कॉलेज में...

Betul News: तेज साउंड ने लील ली जिंदगी:सहेलियों के साथ कॉलेज में गणपति दर्शन के लिए गई छात्रा की कार्डियक अरेस्ट से मौत

Betul News
Betul News

Betul News: बैतूल: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के सबसे बड़े सरकारी J.H. कॉलेज में गणपति दर्शन के लिए पहुंची एक 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि डीजे के तेज साउंड के कारण छात्रा को हार्ट अटैक आया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका सोहलापुर ढाना, थाना शाहपुर की निवासी थी। वह बैतूल में किराए के मकान में रहकर J.H. कॉलेज में BSc प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।

बताया गया कि छात्रा अपनी सहेली के साथ कॉलेज परिसर में लगे गणेश पंडाल में दर्शन के लिए गई थी। कॉलेज में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। साथी छात्राओं और कॉलेज स्टाफ ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Betul News: जिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक प्रथम दृष्टया मौत हार्ट अटैक से होने की संभावना है। डॉक्टरों का कहना है कि तेज ध्वनि के कारण भी हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here