M.P News : टॉयलेट में जाने के लिए फ्लाईओवर बनवाएं या… भोपाल के 90 डिग्री पुल के पास शौचालय बना ‘नो एंट्री जोन’

0
76

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एक बार फिर अजब-गजब वजहों से चर्चा में है। 90 डिग्री पुल के बाद अब उसी इलाके में बना एक सार्वजनिक शौचालय विवादों में आ गया है। करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए इस सुलभ शौचालय का लोग इस्तेमाल ही नहीं कर पा रहे हैं।मामला भोपाल के ऐशबाग इलाके का है, जहां नगर निगम ने वार्ड नंबर 40 में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया था।

रेलवे बाउंड्री वॉल के अंदर चला गया टॉयलेट

जानकारी के मुताबिक यह शौचालय रेलवे की जमीन पर बन गया। बाद में रेलवे ने अपनी जमीन की बाउंड्री वॉल बना दी, जिसके चलते शौचालय पूरी तरह दीवार के अंदर कैद हो गया।स्थिति यह है कि अब लोगों के पास शौचालय तक पहुंचने का कोई रास्ता ही नहीं बचा है।
Read more : INDORE-GANJA-CASE: नशे के खिलाफ इंदौर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1.20 लाख का माल जब्त

वायरल वीडियो ने बढ़ाया विवाद

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक रेलवे की दीवार के सामने खड़े होकर कहता नजर आ रहा है—“भोपाल में एक और नायाब नमूना देखिए। जिम्मेदारों ने ऐसी जगह सुलभ शौचालय बना दिया जहां रेलवे की जमीन थी। अब रेलवे ने दीवार खड़ी कर दी है। क्या टॉयलेट जाने के लिए फ्लाईओवर बनवाएं या अंडरपास?”वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों में नाराजगी

स्थानीय रहवासियों का कहना है कि जब शौचालय का निर्माण हो रहा था, तभी इस पर आपत्ति जताई गई थी। लोगों ने अधिकारियों को बताया था कि जमीन रेलवे की है, लेकिन शिकायतों को नजरअंदाज कर निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया।अब इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

जवाबदेही पर उठे सवाल

इस पूरे मामले ने सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग पूछ रहे हैं कि बिना जमीन की स्पष्ट अनुमति के निर्माण कैसे कर दिया गया और अब जनता के पैसों की बर्बादी की जिम्मेदारी कौन लेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here