Raipur Crime: रायपुर के इंद्रप्रस्थ परिसर में युवक का शव मिलने से हड़कंप, छत पर फंदे से लटका मिला शव**

Gautam Rawat
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर : Raipur के इंद्रप्रस्थ फेस-02 स्थित एलआईजी सी-ब्लॉक में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव बिल्डिंग की छत पर फांसी के फंदे से लटका मिला।

Raipur Crime: जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे लोगों ने युवक को फंदे से लटका देखा। इसके बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। DD Nagar पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की।

Raipur Crime: फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Raipur Crime: घटना के बाद पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही बिल्डिंग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है, ताकि पता चल सके कि युवक छत तक कैसे पहुंचा।

Raipur Crime: स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि नजर नहीं आई थी। सुबह अचानक शव मिलने के बाद इलाके में डर और तनाव का माहौल बन गया। थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच जारी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *