Raipur Share Market Fraud: रायपुर : Raipur में शेयर बाजार में ज्यादा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 6 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी महिला ने टेलीग्राम चैनल के जरिए युवक से संपर्क किया और शेयर ट्रेडिंग में बड़ा फायदा होने का लालच दिया।
Raipur Share Market Fraud: पुलिस के अनुसार पीड़ित गिरधन लाल ओगरे काम की तलाश में था। इसी दौरान वह एक टेलीग्राम चैनल से जुड़ा, जहां कम समय में ज्यादा पैसा कमाने का दावा किया जा रहा था। बाद में एक महिला ने उससे संपर्क कर खुद को शेयर मार्केट एक्सपर्ट बताया।
Raipur Share Market Fraud: आरोप है कि महिला ने शुरुआत में छोटे निवेश पर अच्छा मुनाफा दिखाकर युवक का भरोसा जीत लिया। इसके बाद उसने बड़ी रकम निवेश करने के लिए कहा। युवक ने अलग-अलग खातों में करीब 6 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।
Raipur Share Market Fraud: कुछ समय बाद जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करने लगी। बाद में महिला और उससे जुड़े लोगों ने संपर्क बंद कर दिया। तब युवक को अपने साथ ठगी होने का पता चला।
Raipur Share Market Fraud: पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया, टेलीग्राम चैनल और ऑनलाइन निवेश योजनाओं में बिना जांच-पड़ताल पैसा न लगाएं और अनजान लोगों के लालच से सावधान रहें।









