Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh रायपुर की शाम बप्पा के नाम, NishaaneBaz का Ganesha on Wheels इन...

रायपुर की शाम बप्पा के नाम, NishaaneBaz का Ganesha on Wheels इन दिनों चर्चा में…..

Ganesha on Wheels
Ganesha on Wheels

Ganesha on Wheels : रायपुर। गणेश उत्सव 2025 की भक्ति मंगलवार की शाम राजधानी रायपुर की गलियों में चरम पर दिखी। निशानेबाज़ न्यूज़ की अनोखी पहल “Ganesha on Wheels” शाम होते ही जब खास तौर पर सजाई गई मोबाइल पंडाल वैन के साथ निकली, तो पूरे माहौल में भक्तिरस घुल गया।

Ganesha on Wheels : रंग-बिरंगी रोशनियों, फूलों की सजावट और ढोल-ताशों की थाप से सजी इस शोभायात्रा में “गणपति बप्पा मोरया” के गगनभेदी जयकारे गूंज उठे। शाम की ठंडी हवा और भक्तों की भीड़ ने इस नजारे को और भी अलौकिक बना दिया। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घरों से बाहर निकलकर बप्पा के दर्शन करते हुए भाव-विभोर हो उठे।

भक्तों के लिए शाम बनी यादगार
कार्यक्रम प्रभारी आलोक गुप्ता और सचिव रोहित झा ने बताया कि मंगलवार की शाम “Ganesha on Wheels” का कारवां कई कॉलोनियों और सोसाइटियों से होकर गुज़रा। इसका उद्देश्य हर उस भक्त तक बप्पा को पहुंचाना है, जो व्यस्तता या दूरी के कारण पंडाल तक नहीं पहुंच पाते।

चलते-फिरते बप्पा का आशीर्वाद
श्रद्धालु इसे “चलते-फिरते बप्पा का आशीर्वाद” बता रहे हैं। रायपुर में निशानेबाज़ की इस पहल ने गणेशोत्सव को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया है। मंगलवार की शाम यह अद्भुत दृश्य राजधानीवासियों के लिए भक्ति और आधुनिकता का संगम बन गया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here