Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior News : 10वीं का छात्र हिमांशु लापता, CCTV में कैद हुई...

Gwalior News : 10वीं का छात्र हिमांशु लापता, CCTV में कैद हुई आख़िरी झलक…

Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर। माधोगंज थाना क्षेत्र से कक्षा 10वीं का छात्र रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया है। जानकारी के अनुसार, हिमांशु वर्मा नाम का छात्र सोमवार को घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला।

Gwalior News : बाद में पास के सीसीटीवी फुटेज में हिमांशु को अकेले जाते हुए देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी और अन्य तकनीकी सुरागों के आधार पर छात्र की तलाश में जुटी हुई है।

इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। परिजन बच्चे की सुरक्षित वापसी की गुहार लगा रहे हैं, वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही छात्र को बरामद कर लिया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here