Amit Jogi -beta bachao abhiyan: अजीत जोगी की पुण्यतिथि पर अमित जोगी का ऐलान, प्रदेशभर में चलाएंगे ‘बेटा बचाओ अभियान’

Gautam Rawat
Amit Jogi -beta bachao abhiyan

Amit Jogi -beta bachao abhiyan: रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र और पूर्व विधायक अमित जोगी ने राज्यभर में ‘बेटा बचाओ अभियान’ शुरू करने की घोषणा की है। यह अभियान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और उन्हें सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से चलाया जाएगा।

Amit Jogi -beta bachao abhiyan: अमित जोगी ने इस अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया। वीडियो में उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा, “न उपदेश, न भाषण, यह एक बेटे का दूसरे बेटे से कहना है।” उन्होंने युवाओं से जीवन में सही रास्ता चुनने और नशे जैसी बुराइयों को पूरी तरह नकारने का आह्वान किया।

Amit Jogi -beta bachao abhiyan: उन्होंने कहा कि नशे को ‘ना’ कहना ही असली जीत है। समाज और परिवार की जिम्मेदारी है कि युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाया जाए। इसके लिए सामूहिक प्रयास और जनजागरूकता बेहद जरूरी है।

Amit Jogi -beta bachao abhiyan: अमित जोगी ने अभिभावकों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘बेटा बचाओ अभियान’ प्रदेश में नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *