Rohini Acharya Tweet Controversy : लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का सनसनीखेज खुलासा…

Parivesh
Rohini Acharya Tweet Controversy

Rohini Acharya Tweet Controversy : नई दिल्ली : बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की चुनावी हार के बाद राजनीति और परिवार छोड़ने की बात कह चुकीं लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज खुलासा किया है।

Rohini Acharya Tweet Controversy : उन्होंने अपने नए ट्वीट में बेहद भावुक और गंभीर आरोप लगाए हैं। रोहिणी आचार्य ने लिखा कि उन्हें जलील किया गया, गंदी गालियां दी गईं, और यहाँ तक कि मारने के लिए चप्पल भी उठाया गया।

READ MORE : Budgam Sadak Hadsa : बडगाम में भीषण सड़क हादसा : डंपर-सूमो टक्कर में 4 लोगों की मौत….

मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया’

रोहिणी आचार्य ने दावा किया कि उन्हें यह सब इसलिए झेलना पड़ा क्योंकि उन्होंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया और सच का समर्पण नहीं किया।

उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा:

“कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक माँ को जलील किया गया… कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए माँ-बाप बहनों को छोड़ आयी, मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया… मुझे अनाथ बना दिया गया…”

रोहिणी आचार्य ने लोगों से अपील करते हुए लिखा कि, “आप सब मेरे रास्ते कभी ना चलें, किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन पैदा ना हो।”

READ MORE : Mahakal Aarti Live : महाकाल मंदिर में आज दिव्य शृंगार आरती, भक्तों की उमड़ी भीड़

रोहिणी आचार्य की यह पोस्ट आरजेडी की हार के बाद परिवार और राजनीति छोड़ने के बयान के कुछ दिनों बाद आई है, जिसने बिहार के राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *