Budgam Sadak Hadsa : बडगाम में भीषण सड़क हादसा : डंपर-सूमो टक्कर में 4 लोगों की मौत….

Parivesh
Budgam Sadak Hadsa

Budgam Sadak Hadsa : श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में वाटरवानी-बडगाम रिंग रोड पर एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार डंपर और एक सूमो (यात्री वाहन) के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई।

Budgam Sadak Hadsa : टक्कर इतनी भयानक थी कि सूमो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि, घटनास्थल पर पहुंचे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुरुआती जानकारी के आधार पर 10 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है।

READ MORE : Gwalior Road Accident : ग्वालियर-झांसी हाईवे पर फॉर्च्यूनर और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत…

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों तक पहुंचाया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उनकी पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *