Salman Lala Case : सलमान लाला मामले में फंसे एजाज खान, 3 घंटे पूछताछ, मोबाइल जब्त…जानें पूरा मामला

Parivesh
Salman Lala Case

Salman Lala Case : इंदौर। बॉलीवुड एक्टर एजाज खान को रविवार को इंदौर क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए तलब किया। उन पर इंस्टाग्राम पर सलमान लाला मामले को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

Salman Lala Case : सूत्रों के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम ने एजाज से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की और उनके मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। पूछताछ के दौरान एजाज ने अपने बयान दिए और सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी पर खेद जताते हुए माफी भी मांगी।

READ MORE : Salman Khan Upcoming Movie : ‘गलवान’ में फौजी बनेंगे सलमान खान, नया लुक वायरल—फैन्स बोले : इस बार कहानी हो दमदार

पुलिस शिकायत के आधार पर उनकी ऑनलाइन गतिविधियों की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, डिजिटल फॉरेंसिक की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल एजाज को क्राइम ब्रांच की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश देकर जाने दिया गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *