CM Rise School : मिड-डे मील घोटाला – बच्चों को परोसी गई पानी जैसी दाल-सब्जी, वायरल वीडियो ने सरकार के दावों की खोली पोल

VIKASH KHALKHO
nishanebaaz.com (72)

CM Rise School : रीवा। सीएम राइज स्कूल में बच्चों को दिए जा रहे भोजन की दुर्दशा ने पूरे सिस्टम की पोल खोल दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूली बच्चों को दाल-सब्जी के नाम पर सिर्फ पानी परोसा जा रहा है, जबकि चावल आधा पका हुआ है।

वीडियो में कैमरे के सामने घबराई खाना बांटने वाली महिला पहले दाल और सब्जी के बर्तन से पानी निकालकर फेंकती नजर आती है, ताकि कैमरे में “खाना” कुछ बेहतर दिखे। लेकिन सच्चाई किसी से छुपी नहीं – दाल में दाना नहीं, सब्जी में आलू नहीं, चावल अधपका और बेस्वाद। स्थानीय निवासी शिवानंद द्विवेदी ने बताया, “यह खाना तो जानवरों को देने लायक भी नहीं है। बच्चों के साथ मज़ाक किया जा रहा है।” कुछ बच्चे तो यह भोजन गाय को खिलाते दिखे, जो व्यवस्था पर बड़ा तमाचा है।

यह हाल सिर्फ एक स्कूल का नहीं, बल्कि जिलेभर के कई शासकीय स्कूलों की यही तस्वीर है। प्रदेश सरकार शिक्षा और पोषण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा करती है, लेकिन ज़मीनी हकीकत में बच्चों के निवाले तक का भ्रष्टाचार हो रहा है। सवाल यह है कि क्या बच्चों की गरीबी का मज़ाक उड़ाया जा रहा है? क्या उनके भीतर हीन भावना भरने की साजिश हो रही है?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन चुप क्यों है? क्या मूकदर्शक बनकर कहीं वह इस बंदरबांट का अप्रत्यक्ष संरक्षण तो नहीं दे रहा?

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *