Top 10 News Today 8 Jun 2025 : निशाने पर आज : छत्तीसगढ़ में कोरोना के 50 नए मामले, मणिपुर में एक बार फिर भड़की हिंसा, दिल्ली में 9 साल की बच्ची से हैवानियत, रेप के बाद हत्या…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें…..

Parivesh
Top 10 News Today 8 Jun 2025

Top 10 News Today 8 Jun 2025 : छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामलों ने फिर बढ़ाई चिंता, तो मणिपुर एक बार फिर हिंसा की आग में जल उठा। दिल्ली में मासूम के साथ दरिंदगी की हद पार, 9 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या ने झकझोर दिया देश को। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर भी हलचल तेज—आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक घटनाओं पर एक नजर

Contents

1 . Corona Virus In CG : कोरोना के 50 नए मामले, स्वास्थ्य विभाग सतर्क, रायपुर में सर्वाधिक 31 संक्रमित

रायपुर। Corona Virus In CG : छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस एक बार फिर दस्तक दे रहा है। प्रदेश में अब तक कुल 50 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सभी मरीजों में केवल सामान्य लक्षण—जैसे हल्का बुखार, सर्दी-खांसी और गले में खराश—पाए गए हैं। किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं होने के चलते अस्पताल में भर्ती की आवश्यकता नहीं पड़ी है। 41 मरीज होम क्वारंटाइन में रहकर उपचार ले रहे हैं, जबकि शेष की स्थिति भी स्थिर बनी हुई है।

2 . मणिपुर में एक बार फिर भड़की हिंसा

मणिपुर | मणिपुर एक बार फिर हिंसा की आग में घिर गया है। NIA द्वारा मैतेई समुदाय के कुछ नेताओं की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में हालात बिगड़ गए हैं। राजधानी इम्फाल समेत 5 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं, जबकि बिश्नुपुर जिले में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई जगहों पर झड़पें हुईं, जिसके बाद तनाव और गहरा गया। हालात को काबू में करने के लिए प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

3 . राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे पर जानलेवा हमला

कोलंबिया | दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया की सियासत उस वक्त दहल गई, जब राष्ट्रपति पद के प्रबल दावेदार मिगुएल उरीबे पर प्रचार के दौरान जानलेवा हमला हुआ। राजधानी बोगोटा में आयोजित एक रैली में जैसे ही उरीबे मंच पर बोलने के लिए खड़े हुए, पीछे से हमलावर ने उनके सिर पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दीं। गोली लगते ही उरीबे मंच पर गिर पड़े और मौके पर भगदड़ मच गई। चश्मदीदों के मुताबिक, उनके सिर से खून की धार बहने लगी और पूरा मंच रक्तरंजित हो गया। स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ जारी है।

4 . 9 साल की बच्ची से हैवानियत : रेप के बाद हत्या, सूटकेस में मिला शव…

दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहाँ उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। अपराधी ने इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद बच्ची के शव को एक सूटकेस में बंद कर फरार होने की कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने बच्ची का खून से लथपथ शव सूटकेस से बरामद कर लिया है।पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना दयालपुर थाना क्षेत्र के डी ब्लॉक की है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में ले लिया। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

5 . Bhopal Breaking : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

भोपाल | Bhopal Breaking : मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने प्रदेशभर में 41 सिविल सर्जन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) के तबादले कर दिए हैं। राजधानी भोपाल में भी इस बदलाव की गूंज सुनाई दी, जहां लंबे समय से पदस्थ डॉ. प्रभाकर तिवारी को हटा दिया गया है। भोपाल की कमान अब डॉ. मनीष शर्मा को सौंपी गई है। वे अब नए CMHO के रूप में कार्यभार संभालेंगे। डॉ. तिवारी का कार्यकाल बीते वर्षों में कई अहम स्वास्थ्य अभियानों और कोविड प्रबंधन को लेकर चर्चा में रहा था।

6 . 5 रुपये वाला पारले-जी बिस्कुट बिक रहा 2300 में, यहां महंगाई ने पार कर दी सारी हदें….

गाजा | भारत में पारले-G बिस्कुट हमेशा से एक आम आदमी की चाय का साथी रहा है – 5 रुपए में मिलने वाला, भूख मिटाने वाला, भावनाओं से जुड़ा हुआ बिस्कुट। लेकिन जब यही बिस्कुट युद्ध से तबाह फिलिस्तीन की गाज़ा पट्टी में पहुंचा, तो इसकी किस्मत ही नहीं, पहचान भी बदल गई। वहां यह अब ‘लग्ज़री आइटम’ है, जिसकी कीमत 2300 रुपए तक जा पहुंची है।

7 . kota News : चमत्कार जैसी जिंदगी, 17 साल के लड़के को सिर के आर-पार लगी गोली, फिर भी जिंदा बचा

kota News : राजस्थान : राजस्थान के कोटा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां एक 17 साल के किशोर को खेलते वक्त अचानक गोली लग गई। गोली उसके कान के पास से सिर को चीरते हुए दूसरी ओर निकल गई, लेकिन हैरानी की बात ये रही कि उसकी जान बच गई। यह चौंकाने वाली घटना कोटा जिले के रामगंजमंडी थाना क्षेत्र की है। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला श्लोक गुर्जर अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था, तभी अचानक वह गिरा और बेहोश हो गया। उसके कान से खून बह रहा था, जिसे पहले चोट समझा गया और उसे सामान्य इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

8 . कंगाल पाकिस्तान : आम आदमी बेहाल, लेकिन नेताओं की सैलरी में 5 गुना बूस्टर डोज…आखिर कहां से आ रहा पैसा

इस्लामाबाद। जब पूरा पाकिस्तान कर्ज, महंगाई और बेरोजगारी की मार से जूझ रहा है, तब प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अगुवाई वाली सरकार ने एक चौंकाने वाला फैसला लेकर लोगों को हैरान कर दिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर अयाज सादिक और सीनेट चेयरमैन यूसुफ रजा गिलानी की सैलरी में 5 प्रतिशत तक का इजाफा कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई है, जब देश की जनता दो वक्त की रोटी को तरस रही है, और आर्थिक संकट की वजह से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान की छवि पहले ही सवालों के घेरे में है।

9 . Raipur Big News : सरकारी ज़मीन पर प्राइवेट कब्ज़ा! खनूजा का 25 करोड़ का स्कैम बेनकाब…

रायपुर। भारतमाला मुआवजा घोटाले में पहले से जेल में बंद हरमीत सिंह खनूजा की धोखाधड़ी का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उच्च स्तरीय जांच में सामने आया है कि खनूजा ने रायपुर के पंडरीतराई इलाके में ग्राम सेवा समिति की लगभग 4.12 एकड़ भूमि को फर्जी दस्तावेजों के सहारे अपने नाम दर्ज करा लिया। इस ज़मीन की बाज़ार कीमत 25 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है।

10 . प्यार में अंधी महिला ने रचा खौफनाक खेल : पति-बच्चों को हर दिन देती रही स्लो पॉइजन, पोल खुली तो कांप उठी पुलिस

कर्नाटक | कर्नाटक के हासन जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। बेलुर तालुक के केरलूर गांव में रहने वाली 33 वर्षीय चैत्रा नामक महिला ने अपने ही परिवार को धीरे-धीरे ज़हर देकर मारने की साजिश रची। उसकी मंशा थी कि पति, दो बच्चे और सास-ससुर की मौत हो जाए ताकि वह अपने अवैध संबंधों के रास्ते में खड़े लोगों से छुटकारा पा सके। पुलिस के मुताबिक, चैत्रा अपने परिवार को रोज़ाना थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ज़हर देती थी ताकि किसी को शक न हो। लेकिन उसकी साजिश तब उजागर हो गई जब पति को उसके बैग से संदिग्ध गोलियां मिलीं। जब वो गोलियां डॉक्टर को दिखाईं तो बताया गया कि ये स्वास्थ्य के लिए बेहद ज़हरीली और खतरनाक हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *