Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal News : बेटे के सुसाइड से डिप्रेशन में चल रही मां...

Bhopal News : बेटे के सुसाइड से डिप्रेशन में चल रही मां ने लगाई फांसी…

0
242

भोपाल। Bhopal News : बेटे की आत्महत्या के बाद गहरे डिप्रेशन में जा चुकी मां ने भी जिंदगी की डोर तोड़ दी। राजधानी के रातीबड़ थाना क्षेत्र स्थित नील कॉलोनी में गीता प्रजापति नाम की महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तीन महीने पहले गीता के बेटे ने भी आत्महत्या की थी, जिसके बाद से वे मानसिक तनाव में थीं।

क्या है पूरा मामला?

मूलतः बैतूल निवासी गीता प्रजापति अपनी बेटी के साथ रातीबड़ की नील कॉलोनी में रह रही थीं। उनका इकलौता बेटा 3 महीने पहले आत्महत्या कर चुका था, जिसकी टीस गीता के मन से गई नहीं। डिप्रेशन की स्थिति में बेटी उन्हें अपने साथ भोपाल लेकर आई थी।

शनिवार को बेटी ने घर लौटने पर गीता का शव बाथरूम में फंदे पर लटका पाया। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रातीबड़ पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की तथ्यात्मक जांच शुरू कर दी है। फिलहाल प्राथमिक जांच में डिप्रेशन को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here