kota News : चमत्कार जैसी जिंदगी, 17 साल के लड़के को सिर के आर-पार लगी गोली, फिर भी जिंदा बचा

Sanjay Sahu
kota News

kota News : राजस्थान : राजस्थान के कोटा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां एक 17 साल के किशोर को खेलते वक्त अचानक गोली लग गई। गोली उसके कान के पास से सिर को चीरते हुए दूसरी ओर निकल गई, लेकिन हैरानी की बात ये रही कि उसकी जान बच गई।

kota News : यह चौंकाने वाली घटना कोटा जिले के रामगंजमंडी थाना क्षेत्र की है। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला श्लोक गुर्जर अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था, तभी अचानक वह गिरा और बेहोश हो गया। उसके कान से खून बह रहा था, जिसे पहले चोट समझा गया और उसे सामान्य इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

kota News : कुछ दिनों बाद जब इलाज के दौरान उसके चेहरे की जांच की गई, तो डॉक्टरों को उसके मुंह में कुछ अजीब दिखाई दिया। सलाह पर जब श्लोक को कोटा लाया गया, तो वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. मामराज अग्रवाल ने एक्स-रे देखकर चौंकाने वाला खुलासा किया—श्लोक के चेहरे में एक गोली फंसी हुई थी।

kota News : डॉ. मामराज ने बताया कि यह गोली उसके बाएं कान से अंदर गई, खोपड़ी के निचले हिस्से को चीरते हुए दाहिने जबड़े में जाकर मांस में फंस गई थी। उन्होंने कहा कि अगर गोली सिर्फ 1–2 मिलीमीटर ऊपर या नीचे जाती, तो जान बचाना नामुमकिन था क्योंकि मस्तिष्क तक रक्त पहुंचाने वाली अहम नसें उस रास्ते में होती हैं।

kota News : गुरुवार को लड़के की सफल सर्जरी कर गोली को बाहर निकाला गया। डॉक्टर ने इसे अपने 38 साल के करियर का सबसे चौंकाने वाला केस बताया। इस पूरे घटनाक्रम में हैरानी की बात ये रही कि श्लोक ने तीन दिनों तक यह बात किसी को नहीं बताई कि उसे गोली लगी थी। रास्ते में उसने अपने माता-पिता को बताया कि गिरने से पहले उसे गोली चलने जैसी आवाज सुनाई दी थी। रामगंजमंडी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गोली कहां से और किसने चलाई।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *