कोरोना की वापसी से देश में हड़कंप! रोज़ 400 नए केस, अब तक 59 मौतें – कर्नाटक बना नया हॉटस्पॉट

Parivesh

नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते 8 दिनों में देशभर में कोविड-19 के 3045 नए केस दर्ज किए गए हैं, जबकि इस दौरान 52 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 6081 हो गई है।

30 मई को देश में 2710 एक्टिव केस और 7 मौतें दर्ज की गई थीं। लेकिन 7 जून तक यह आंकड़ा लगभग दोगुना हो गया। शनिवार को कर्नाटक से दो और मौतें रिपोर्ट की गईं, जिससे कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 61 पहुंच गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि यह संक्रमण का नया रूप हो सकता है, जिसकी अभी जाँच जारी है।

राज्यों पर नजर डालें तो गुजरात में सबसे अधिक 183 केस सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 86, कर्नाटक में 57, और केरल व तमिलनाडु में भी नए मामलों में इजाफा दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बदलते मौसम और सार्वजनिक लापरवाही इसके पीछे अहम वजह हो सकती है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागरिकों से मास्क पहनने, भीड़ से बचने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है। साथ ही राज्यों को टेस्टिंग और ट्रैकिंग की निगरानी तेज करने के निर्देश भी दिए गए हैं। कोरोना की यह नई लहर भले ही छोटी हो, लेकिन लापरवाही भारी पड़ सकती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *