Jammu and Kashmir : फरीदाबाद में बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 300 किलो RDX के साथ 2 डॉक्टर गिरफ्तार

Rahul Goshwami

Jammu and Kashmir/हरियाणा : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद में एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने यहां छापेमारी कर भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए। यह कार्रवाई कश्मीरी डॉक्टर आदिल अहमद राठर और डॉक्टर मुजाहिल शकील से पूछताछ के दौरान मिले महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर की गई। अधिकारियों के अनुसार, ये हथियार देश में बड़ी आतंकी वारदात करने की साजिश का हिस्सा थे।

किराये के कमरे से मिला 300 किलो RDX

Jammu and Kashmir जांच टीम ने फरीदाबाद के एक किराये के कमरे से 300 किलो RDX, एक AK-47 राइफल, 84 कारतूस और कई संदिग्ध सामग्री बरामद की। यह कमरा डॉक्टर मुजाहिल ने तीन महीने पहले किराये पर लिया था। कमरे से कुल 14 भारी बैग मिले, जिनमें विस्फोटक और अन्य सामान भरा हुआ था। हालांकि, स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने इस बरामदगी की औपचारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन केंद्रीय एजेंसियां मामले की हर दिशा में जांच कर रही हैं।

Read More : Jammu Kashmir : कुपवाड़ा में सेना ने 2 आतंकी मार गिराए; BSF ने सर्दियों से पहले LoC पर बढ़ाई चौकसी

गुजरात में ‘जहर हमले’ की साजिश नाकाम

Jammu and Kashmir इसी बीच गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद में एक डॉक्टर सहित तीन संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा। आरोप है कि ये लोग जहर के जरिये हमला करने की योजना बना रहे थे। इनके पास से तीन विदेशी पिस्तौल, कई कारतूस और लगभग चार लीटर कैस्टर ऑयल बरामद किया गया। कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल ‘रिकिन’ जैसे बहुत खतरनाक जैविक जहर बनाने में किया जाता है। अधिकारी इस गिरोह के अंतरराज्यीय नेटवर्क की कड़ियों को तलाश रहे हैं।

जैश समर्थक नेटवर्क की जांच जारी

जांच से जुड़ी एजेंसियों को शक है कि श्रीनगर से गिरफ्तार डॉक्टर आदिल और फरीदाबाद में पकड़े गए डॉक्टर मुजाहिल के बीच गहरा संपर्क था। माना जा रहा है कि इन दोनों ने मिलकर हथियारों के भंडारण और सुरक्षित ठिकानों की व्यवस्था की थी। इससे पहले श्रीनगर में डॉक्टर आदिल के लॉकर से भी AK-47 और अन्य हथियार मिले थे। वर्तमान में दोनों डॉक्टर पुलिस की हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ जारी है।

Read More : Infiltration alert in Kashmir : पुंछ में आतंकियों की साजिश नाकाम, इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *