Saturday, June 6, 2026
42 C
Raipur

शहडोल : जब CM मोहन को काले झंडे दिखाने पर भड़के कलेक्टर, खुद कांग्रेसियों पर भांजी लाठी, हिरासत में 37 नेता

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे के दौरान राजनीतिक माहौल अचानक गरमा गया। विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाने का प्रयास किया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालात बिगड़ते देख प्रशासन को सख्ती बरतनी पड़ी और इस दौरान हुई झड़प में कई कांग्रेस नेता घायल हो गए। पुलिस ने कुल 37 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

कांग्रेस का विरोध और काफिले को घेरने की कोशिश

मुख्यमंत्री मोहन यादव धनपुरी में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम से पहले ही कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन की रणनीति बना ली थी। जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला क्षेत्र में पहुंचा, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराने की कोशिश की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Read More : M.P News : सांसद आलोक शर्मा के प्रयास से सीहोर में 2 ट्रेनों का स्टॉपेज मंजूर, कुबेरेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

कलेक्टर केदार सिंह खुद मैदान में उतरे

घटना बुढार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। प्रदर्शन उग्र होते देख कलेक्टर डॉ. केदार सिंह स्वयं वाहन से उतरे और लाठी लेकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने लगे। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की और भगदड़ में यूथ कांग्रेस नेता शेख साजिद सहित कई लोग घायल हो गए।

प्रशासनिक कार्रवाई पर कांग्रेस का हमला

कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय अवस्थी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया। उनका आरोप है कि प्रशासन विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रहा है। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष अंकित सिंह बघेल ने कहा कि लाठी के दम पर जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता और कांग्रेस जल्द बड़ा आंदोलन करेगी।

37 कार्यकर्ता हिरासत में, कुछ को मिली जमानत

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस पहले से अलर्ट थी। विरोध शुरू होते ही पुलिस ने 37 कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में ले लिया। अधिकांश कार्यकर्ताओं को शाम तक जमानत मिल गई, जबकि शेख साजिद समेत कुछ नेता देर तक पुलिस गिरफ्त में रहे।

विरोध के बीच CM ने दी 767 करोड़ की सौगात

राजनीतिक विरोध के बावजूद मुख्यमंत्री ने अपने निर्धारित कार्यक्रम पूरे किए। उन्होंने धनपुरी में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से बने आधुनिक वाटर पार्क का लोकार्पण किया और जिले को 767 करोड़ रुपये के 142 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें मेडिकल कॉलेज में पीजी कक्षाओं की शुरुआत, सिंचाई परियोजनाएं और सड़क निर्माण जैसी योजनाएं शामिल हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Bilaspur builder assault case: बिल्डर को पी*टा, पूर्व महापौर और बेटे का कारनामा..

Bilaspur builder assault case: बिल्डर को पी*टा, पूर्व महापौर और बेटे का कारनामा..

Latest YouTube Shorts

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh,  कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh, कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट!  4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट! 4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories