Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh M.P News : सांसद आलोक शर्मा के प्रयास से सीहोर में 2...

M.P News : सांसद आलोक शर्मा के प्रयास से सीहोर में 2 ट्रेनों का स्टॉपेज मंजूर, कुबेरेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सांसद आलोक शर्मा के प्रयासों से दो महत्वपूर्ण ट्रेनों का स्टॉपेज सीहोर रेलवे स्टेशन पर स्वीकृत कर दिया गया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के बाद यह निर्णय लिया गया, जिससे अब सीहोर की कनेक्टिविटी देश के कई प्रमुख धार्मिक और व्यावसायिक शहरों से बेहतर हो जाएगी।

मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, बनारस और प्रयागराज से सीधा जुड़ाव

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सीहोर से मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, बनारस और प्रयागराज जैसे महत्वपूर्ण शहरों तक यात्रियों की आवाजाही आसान होगी। लंबे समय से स्थानीय नागरिक इन शहरों के लिए ट्रेन स्टॉपेज की मांग कर रहे थे। सांसद आलोक शर्मा ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा, जिसे स्वीकृति मिल गई।

कुबेरेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा

सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम और प्रसिद्ध कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा की कथाओं में शामिल होने के लिए देशभर से श्रद्धालु आते हैं। ट्रेनों के स्टॉपेज से अब श्रद्धालुओं को सीधे सीहोर पहुंचने में आसानी होगी, जिससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Read More : भोपाल: एमपी नगर में खाद्य विभाग की छापामार कार्रवाई, कई दुकानों से लिए नमूने

प्रयागराज यात्रा की पुरानी मांग हुई पूरी

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने पहले सांसद को अवगत कराया था कि प्रयागराज जाने के लिए सीहोर से सीधी ट्रेन सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को भोपाल जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है। खासकर अस्थि विसर्जन जैसे धार्मिक कार्यों के लिए यह बड़ी परेशानी थी। सांसद के हस्तक्षेप के बाद अब यह समस्या दूर हो गई है और यात्रियों को सीधी सुविधा मिल सकेगी।

क्षेत्रीय विकास और यात्रियों को मिलेगा लाभ

रेल कनेक्टिविटी बेहतर होने से न केवल आम यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों और पर्यटन को भी गति मिलेगी। इससे सीहोर जिले के समग्र विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here