Tikamgarh News: टीकमगढ़/बुढ़ेरा। थाना बुढ़ेरा पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 पेटी देशी शराब और एक अपाचे मोटरसाइकिल जप्त की है।
थाना प्रभारी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि कल दिनांक को भ्रमण के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अवैध शराब का परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा।
आरोपियों की पहचान पुष्पेंद्र लोधी और विजेंद्र के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध थाना बुढ़ेरा में अपराध क्रमांक 279/2026 धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार जप्त शराब को खोलने पर लगभग 240 क्वार्टर शराब मिली, जो बल्क में लगभग43 लीटर होती है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त अपाचे बाइक भी जप्त की गई है।
शराब की मात्रा को लेकर उठे सवाल पर जांच*
Tikamgarh News: एसडीओपी सौरभ रत्नाकर से पत्रकारों के सवाल किया कि आरोपी वीडियो में कह रहे हैं कि छह पेटिया जप्तकी गई है। एक पेटी में 50 क्वार्टर और 9 लीटर शराब होती है, इस हिसाब से 6 पेटी में 54 लीटर होनी चाहिए, जबकि पुलिस ने 43 लीटर बताई है। इस पर एसडीओपी ने कहा कि “यह विषय संज्ञान में आया है, पेटियों में पूरी कितनी मात्रा थी, इसकी जांच (Enquiry) कराई जा रही है।”
वाईट एसडीओपी सौरभ रत्नाकर टीकमगढ़