Free ultrasound : सिंगरौली में गर्भवती महिलाओं के लिए फ्री अल्ट्रासाउंड और मरीजों को निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की अनूठी पहल

VIKASH KHALKHO

Free ultrasound : सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में जहाँ एक ओर गरीब और जरूरतमंद मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर भारी-भरकम राशि वसूली जाने की शिकायतें आम हैं, वहीं लाइफ लाइन हॉस्पिटल की डायरेक्टर और स्त्री, प्रसूति व बांझपन रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपिता बैस ने सेवा भाव की एक अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने गरीब और जरूरतमंद मरीजों की समस्याओं को देखते हुए एक सराहनीय पहल की शुरुआत की है।

Free ultrasound : 15 दिसंबर से शुरू हुई दो बड़ी राहतें

डॉ. दीपिता बैस ने घोषणा की है कि 15 दिसंबर से उनके अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू की गई है। इसके अलावा, गंभीर मरीजों के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा भी शुरू की गई है। यह कदम जिले के उन हजारों परिवारों के लिए वरदान साबित हो रहा है, जो आर्थिक तंगी के कारण समय पर और सही इलाज नहीं करा पाते थे।

Free ultrasound : लाइफ लाइन साबित हुआ अस्पताल

डॉ. दीपिता बैस ने बताया कि उनका उद्देश्य मुनाफा कमाना नहीं, बल्कि मानव सेवा है। इसी सोच के साथ उन्होंने अपने निजी अस्पताल में बेहतर, सुलभ और किफायती इलाज उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने जोर दिया कि अब दूर-दराज के मरीजों को बड़े शहरों और महंगे अस्पतालों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Free ultrasound : मुख्य मुफ्त/सस्ती सेवाएं:

फ्री अल्ट्रासाउंड: जिले में पहली बार गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच। सामान्य अल्ट्रासाउंड मात्र ₹500/- में।

फ्री एम्बुलेंस सेवा: गंभीर और गरीब मरीजों के लिए। सिर्फ डीजल खर्च पर पूरे भारत में कहीं भी ले जाया जाएगा। (शुरुआत में 1 एम्बुलेंस, कुल 5 की योजना)

X-Ray और पैथोलॉजी: पूरे शरीर का X-Ray मात्र ₹150/- में। सभी पैथोलॉजी जांचों पर 50% की भारी छूट।

सस्ते ऑपरेशन: सभी प्रकार के ऑपरेशन सबसे कम दरों पर उपलब्ध।

गरीब मरीजों के लिए सुरक्षित बेड: आयुष्मान कार्ड न होने पर भी 30 बेड आरक्षित, जहाँ केवल दवाइयों का खर्च लिया जाएगा।

Free ultrasound : महिलाओं के लिए विशेष सेवाएं

डॉ. दीपिता बैस, जो स्वयं स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं, उनके द्वारा महिलाओं से जुड़ी हर समस्या का इलाज एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया जा रहा है। इनमें मासिक धर्म से जुड़ी समस्याएं, बच्चेदानी में दर्द व गांठ, PCOD की समस्या, श्वेत प्रदर (सफेद पानी की समस्या), गर्भावस्था व डिलीवरी से जुड़ी जटिलताएं, बार-बार गर्भपात और बांझपन का उपचार शामिल है।

डॉ. दीपिता बैस का कहना है कि सिंगरौली जैसे औद्योगिक जिले में अब भी बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है, जिसे दूर करने के लिए लाइफ लाइन हॉस्पिटल को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। निःशुल्क अल्ट्रासाउंड, फ्री एम्बुलेंस और सस्ते इलाज की यह पहल न सिर्फ सिंगरौली, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक नई उम्मीद बनकर सामने आई है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *