M.P Indigo Crisis : इंडिगो फ्लाइट संकट गहराया! भोपाल से पुणे-मुंबई उड़ानें कैंसिल, 150 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द

भोपाल : देशभर में इंडिगो एयरलाइन का जारी उड़ान संकट अब भोपाल में भी बड़े पैमाने पर असर दिखा रहा है। राजा भोज एयरपोर्ट पर लगातार फ्लाइट कैंसिल हो रही हैं, जिससे यात्रियों में भारी आक्रोश है। आज भोपाल से पुणे जाने वाली इंडिगो फ्लाइट रद्द कर दी गई, जबकि मुंबई जाने वाली उड़ान भी कैंसिल कर दी गई है। हैदराबाद की उड़ान देरी से संचालित हो रही है, जबकि रायपुर और बेंगलुरु की इंडिगो फ्लाइट्स अभी समय पर हैं।

मध्य प्रदेश में 150 से ज्यादा इंडिगो उड़ानें रद्द
भोपाल, इंदौर और जबलपुर एयरपोर्ट पर हालात गंभीर बने हुए हैं। प्रदेश में अब तक 150 से अधिक फ्लाइटें रद्द हो चुकी हैं।

  • अकेले इंदौर में 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुई हैं।
  • शुक्रवार को भोपाल से 18 और जबलपुर से 5 उड़ानें रद्द रहीं।

क्रू मेंबर्स की कमी और ऑपरेशनल अव्यवस्था के कारण इंडिगो बड़े पैमाने पर संघर्ष कर रही है। दूसरी एयरलाइंस ने किराए में 3–4 गुना तक बढ़ोतरी कर दी है, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है।

Read More : Indigo Crisis : हजारों उड़ानें रद्द, इंडिगो संकट मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, आज हो सकती है स्पेशल सुनवाई!

सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, CJI ने वकील को घर बुलाया
इंडिगो संकट पर अब सुप्रीम कोर्ट ने त्वरित कदम उठाए हैं। फ्लाइट रद्द होने से परेशान यात्रियों की ओर से जनहित याचिका दाखिल की गई थी।शुक्रवार रात CJI सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता के वकील को अपने आवास पर बुलाकर मामले पर चर्चा की। आज ही विशेष बेंच गठित होने की संभावना है।याचिका में इसे मानवीय संकट बताते हुए कहा गया है कि लाखों यात्रियों के अनुच्छेद 21 – जीवन और स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन हो रहा है।

DGCA की छूट के बावजूद चौथे दिन भी नहीं सुधरे हालात
DGCA ने इंडिगो को कई छूटें देकर परिचालन सामान्य करने की कोशिश की है। इसके बावजूद एयरलाइन चौथा दिन भी संकट से बाहर नहीं निकल सकी।
सिर्फ शुक्रवार को ही:

  • 1000+ उड़ानें रद्द
  • एयरपोर्ट्स पर लंबी कतारें
  • अन्य एयरलाइंस के किराए अचानक बढ़े
  • ट्रेनों में भीड़ और लंबी वेटिंग

यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

DGCA ने गठित की चार सदस्यीय जांच समिति

उड़ानें रद्द होने के कारणों की समीक्षा के लिए DGCA ने 4 सदस्यीय कमेटी बनाई है, जिसमें शामिल हैं:

  • संजय के. ब्रम्हाने, संयुक्त महानिदेशक
  • अमित गुप्ता, उप महानिदेशक
  • कैप्टन कपिल मांगलिक
  • कैप्टन रामपाल

समिति यह जांच करेगी कि इंडिगो का ऑपरेशनल ढांचा क्यों चरमरा गया।

Read More : Congress leader dies in jail : कांकेर में जेल में कांग्रेस नेता की मौत पर बवाल, हाईवे पर आदिवासी समाज का चक्काजाम जारी

FDTL नियम भी विवाद में, याचिका में मुआवजा व वैकल्पिक यात्रा की मांग
जनहित याचिका में दावा किया गया है कि नए FDTL नियमों की गलत प्लानिंग, क्रू मैनेजमेंट की कमी और इंडिगो की रणनीतिक चूक इस संकट की मुख्य वजह हैं। प्रभावित यात्रियों के लिए:

  • वैकल्पिक यात्रा
  • तत्काल मुआवजा
  • अस्थायी राहत

की मांग की गई है।

विशेष ट्रेनें और अतिरिक्त उड़ानें बनीं राहत
देशभर में बढ़ती यात्रा मांग के बीच:

  • स्पाइसजेट ने 100 अतिरिक्त उड़ानें चलाईं
  • रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें शुरू कीं
  • 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच लगाए
  • नागर विमानन मंत्रालय 24×7 कंट्रोल रूम से निगरानी कर रहा है
Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : महाकालेश्वर मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त की भव्य भस्म आरती, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा उज्जैन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क।उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में...

Related Articles

Popular Categories