Congress leader dies in jail : कांकेर में जेल में कांग्रेस नेता की मौत पर बवाल, हाईवे पर आदिवासी समाज का चक्काजाम जारी

VIKASH KHALKHO

Congress leader dies in jail : कांकेर। रायपुर सेंट्रल जेल में बंद सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष और कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की संदिग्ध मौत के बाद जिले में तनाव की स्थिति बनी हुई है। आज भी आदिवासी समाज के लोग नेशनल हाईवे 30 पर चारामा थाना के सामने चक्काजाम कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस बीच परिजन अभी तक जीवन ठाकुर का शव नहीं ले चुके हैं।जेल में कांग्रेस नेता की मौत पर बवाल : हाईवे पर आदिवासी समाज का चक्काजाम जारी, अब तक नहीं लिया शव, इधर मजिस्ट्रेट ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रायपुर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायिक जांच के आदेश जारी किए हैं। लगातार बढ़ते विरोध और गंभीर आरोपों के बीच जेल महानिरीक्षक ने कांकेर जिला जेल के जेलर को हटा दिया है।

Congress leader dies in jail : परिजनों का आरोप है कि जीवन ठाकुर को 12 अक्टूबर 2025 को जमीन विवाद के मामले में गिरफ्तार कर कांकेर जिला जेल में रखा गया था। 2 दिसंबर को अचानक रायपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया, लेकिन न तो परिवार को ट्रांसफर की जानकारी दी गई और न ही तबीयत बिगड़ने या अस्पताल में भर्ती होने की सूचना। 4 दिसंबर को उन्हें डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा), रायपुर में भर्ती कराया गया, जहां सुबह 7:45 बजे उनकी मौत हो गई। परिवार को इस गंभीर घटना की जानकारी शाम 5 बजे दी गई।

आदिवासी समाज ने जेल प्रशासन पर महत्वपूर्ण जानकारी छिपाने और समय पर इलाज नहीं देने का आरोप लगाया है। समाज के प्रतिनिधियों ने साफ कहा, “जब तक पूरे प्रकरण में जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक हम शव नहीं लेंगे और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।”

Congress leader dies in jail : रायपुर सेंट्रल जेल अधीक्षक योगेश कुमार क्षत्री ने कहा कि जीवन ठाकुर को बीमारी के कारण रायपुर रेफर किया गया था और उनकी मौत इलाज के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि मामले की नियमानुसार दंडाधिकारी जांच कराएंगे।

मामले की संवेदनशीलता और समाजिक आक्रोश के चलते प्रशासन ने हाईवे पर सुरक्षा बढ़ा दी है और पूरे क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *