Saturday, June 6, 2026
36.8 C
Raipur

Raipur Crime : 4 घंटे में पुलिस का एक्शन, 16 लाख का चोरी हुआ 12 चक्का ट्रक बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime : रायपुर: रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में खड़े 12 चक्का ट्रक की चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को सूचना मिलने के करीब चार घंटे के भीतर पकड़ लिया गया और उनके कब्जे से करीब 16 लाख रुपये कीमत का चोरी हुआ ट्रक बरामद किया गया।

Raipur Crime : पुलिस के अनुसार अमलीडीह, न्यू राजेंद्र नगर निवासी मीना निर्मलकर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके नाम पर टाटा कंपनी का 12 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 07 बीसी 9172 पंजीकृत है, जिसे उनका पति वीरेंद्र निर्मलकर चलाता है। होली के कारण 2 मार्च 2026 को उन्होंने ट्रक को काली माता मंदिर के पास मेन रोड पर खड़ा किया था। 6 मार्च की सुबह करीब 4 बजे जब ट्रक देखने पहुंचे तो वह वहां से गायब मिला। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रक चोरी कर ले जाने की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Raipur Crime : घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर ने थाना प्रभारी को तत्काल आरोपियों की तलाश कर ट्रक बरामद करने के निर्देश दिए। इसके बाद थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने टीम गठित कर जांच शुरू की।

Raipur Crime : पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रार्थिया, उसके पति तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही इलाके और टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया। फुटेज में आरोपी ट्रक चलाकर ले जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने उन सभी मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिनसे होकर आरोपी भागे थे और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनके संभावित ठिकानों का पता लगाया।

Raipur Crime : मामले में एसीसीयू रायपुर, सलिहा पुलिस (सारंगढ़-बिलाईगढ़) और महासमुंद पुलिस से भी समन्वय किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान रितेश दास उर्फ माइकल और बजरंगी परिहार, दोनों निवासी न्यू राजेंद्र नगर रायपुर के रूप में हुई।

Raipur Crime : पुलिस ने दोनों आरोपियों को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सलिहा थाना क्षेत्र से चोरी हुए ट्रक के साथ पकड़ लिया। ट्रक की कीमत लगभग 16 लाख रुपये बताई गई है, जिसे जब्त कर लिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना न्यू राजेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 103/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Raipur Crime : पुलिस के अनुसार आरोपी बजरंगी परिहार पहले भी चोरी के मामले में बाल संप्रेषण गृह माना में निरुद्ध रह चुका है। इस कार्रवाई में थाना न्यू राजेंद्र नगर के थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र चौरे, आरक्षक शाबिर खान, एसीसीयू रायपुर से सहायक उप निरीक्षक मंगलेश परिहार की टीम तथा सलिहा और महासमुंद पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share The News

Latest YouTube Videos

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Latest YouTube Shorts

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh,  कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh, कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories