M.P News : भोपाल में होली के दिन युवक की हत्या का हुआ खुलासा, पढ़ें और भी आपराधिक घटनाएं

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में होली के दिन हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। थाना निशातपुरा क्षेत्र में गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ओवरटेक विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार घटना बेस्ट प्राइस चौराहे के पास हुई थी। मृतक युवक की पहचान अरविंद उर्फ छोटू मीणा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रास्ते में वाहन ओवरटेक करने को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई थी।

विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने अरविंद पर चाकू से हमला कर उसके पेट में वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

चार आरोपी गिरफ्तार

निशातपुरा पुलिस ने मामले की जांच करते हुए चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी विश्वकर्मा नगर और दो मालिखेड़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद करने की कोशिश की जा रही है।

Read More : Raipur Crime : 4 घंटे में पुलिस का एक्शन, 16 लाख का चोरी हुआ 12 चक्का ट्रक बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

कोलार में हिस्ट्रीशीटर के गुर्गों का आतंक

इसी बीच भोपाल के कोलार क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर बदमाश जीतू यादव के गुर्गों द्वारा नाबालिग की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसमें आरोपी युवक को लोहे की रॉड से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अपहरण कर की गई बेरहमी से मारपीट

जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने पहले युवक का अपहरण किया और फिर उसे जमकर पीटा। इस हमले में पीड़ित युवक का हाथ और पैर फ्रैक्चर हो गया है।पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

फरार है हिस्ट्रीशीटर जीतू यादव

बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर जीतू यादव पिछले दो महीनों से हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा है। इस नए मामले के सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश तेज कर सकती है।

हालांकि पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने मारपीट का मामला मामूली धाराओं में दर्ज किया है, जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *