Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Crime : संपत्ति विवाद बना खूनी संघर्ष, पिता ने मोगरी से...

Indore Crime : संपत्ति विवाद बना खूनी संघर्ष, पिता ने मोगरी से बेटे की कर दी हत्या

0
104
Indore Crime
Indore Crime

Indore Crime : इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के अंबिकापुरी कॉलोनी में मंगलवार को जायदाद विवाद ने एक दर्दनाक मोड़ ले लिया, जब एक पिता ने मोगरी से हमला कर अपने ही बेटे की हत्या कर दी। मृतक की पहचान गोल्डी भावसार के रूप में हुई है, जो लंबे समय से अपने माता-पिता पर मकान बेचने का दबाव बना रहा था।

Indore Crime : पुलिस के मुताबिक, गोल्डी अपने माता-पिता से लगातार विवाद करता था और कई बार हिंसक भी हो चुका था। मंगलवार को भी घर में जायदाद को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद गोल्डी ने अपनी मां और पिता सतीश भावसार पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए सतीश भावसार ने मोगरी से पलटवार किया, जिससे गोल्डी को गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Indore Crime : घटना के बाद सतीश भावसार ने खुद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और सतीश भावसार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Indore Crime : एरोड्रम थाना प्रभारी के अनुसार, यह मामला पूरी तरह संपत्ति विवाद से जुड़ा है और सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में हत्या की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here