Gwalior News : ट्रैफिक चेकिंग के दौरान फिर हंगामा, बुजुर्ग से बहस और ASI का मोबाइल छीना, वीडियो वायरल

0
102
Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर: झांसी रोड पर ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग के दौरान एक बार फिर हंगामा हो गया। एक्टिवा सवार बुजुर्ग को रोके जाने पर ट्रैफिक आरक्षक और बुजुर्ग के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई।

Gwalior News : हंगामे के दौरान मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने एएसआई का मोबाइल फोन भी छीन लिया। पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Gwalior News : बताया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा बुजुर्ग की एक्टिवा रोककर चालान काटने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी विवाद शुरू हुआ। यह पहला मामला नहीं है — कल भी चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने ट्रैफिक आरक्षक को टक्कर मार दी थी। ग्वालियर में लगातार ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बवाल की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली और चेकिंग व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here