Chhattisgarh Ration Rice New Rule: छत्तीसगढ़ राशन चावल नया नियम के तहत राज्य के लाखों राशन कार्डधारकों को जल्द बेहतर गुणवत्ता वाला चावल मिलने लगेगा। केंद्र सरकार के नए निर्देश के बाद सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में मिलने वाले चावल की गुणवत्ता में बड़ा बदलाव किया गया है। अब चावल में कनकी (ब्रोकन राइस) की मात्रा पहले के मुकाबले काफी कम होगी। यह नई व्यवस्था वर्ष 2026-27 से लागू की जाएगी।




