MP News: सबलगढ़ में फल के ठेले का अनोखा नाम, ‘CM विजय थलापति फ्रूट वाला’ रखकर सुर्खियों में आया युवक

Anuj Nirala

MP News: मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ में एक 21 वर्षीय फल विक्रेता इन दिनों अपने अनोखे ठेले के नाम को लेकर चर्चा में है। रामपुर कला गांव निवासी अमर सिंह शाक्य ने अपने फल के ठेले का नाम ‘CM विजय थलापति फ्रूट वाला’ रखा है। ठेले का यह नाम इलाके में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

अमर सिंह का कहना है कि वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता से नेता बने विजय थलापति की राजनीतिक सोच और उनके काम करने के तरीके से प्रभावित हैं। इसी वजह से उन्होंने अपने व्यवसाय के लिए उनके नाम को चुना।

फिल्म स्टार से राजनीति तक के सफर से प्रभावित

अमर सिंह के मुताबिक, विजय थलापति ने फिल्मों में लोकप्रियता हासिल करने के बाद राजनीति में कदम रखा। उनका कहना है कि राजनीति में आने के बाद शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देने की सोच ने उन्हें प्रभावित किया।

Indore Food Safety: इंदौर में मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.50 करोड़ के घी की बिक्री पर रोक

अमर का कहना है कि वह विजय थलापति की राजनीतिक गतिविधियों और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर उनके नजरिए से काफी प्रभावित हैं। इसी सम्मान को उन्होंने अपने छोटे से व्यवसाय के नाम के जरिए जाहिर करने का फैसला किया।

‘हर राज्य में ऐसे नेता होने चाहिए’

MP News: फल विक्रेता अमर सिंह का कहना है कि उन्हें लगता है कि जनता के बीच रहकर काम करने वाली राजनीति को बढ़ावा मिलना चाहिए। उनका दावा है कि तमिलनाडु में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों को लेकर किए जा रहे कामों ने उन्हें प्रभावित किया है।

उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों में भी ऐसी राजनीति होनी चाहिए, जिसमें जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाए। इसी विचार के चलते उन्होंने अपने फल के ठेले का नाम विजय थलापति के नाम पर रखने का फैसला किया।

अपने नेताओं के बजाय पसंदीदा नेता के नाम पर रखा ठेला

MP News: अमर सिंह ने बताया कि आमतौर पर लोग अपने व्यवसाय का नाम परिवार के सदस्यों, देवी-देवताओं या अपने नाम पर रखते हैं। लेकिन उन्होंने इसके बजाय अपनी पसंद के राजनीतिक नेता के नाम पर ठेले का नाम रखा।उनका कहना है कि यह नाम उनके लिए केवल व्यवसाय की पहचान नहीं, बल्कि एक नेता के प्रति उनकी पसंद और विचारों को व्यक्त करने का माध्यम भी है।

ठेले का नाम देखकर रुकते हैं लोग

MP News: ‘CM विजय थलापति फ्रूट वाला’ नाम लिखा ठेला अब आसपास के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। राह चलते लोग ठेले का नाम पढ़कर रुकते हैं और अमर सिंह से नाम रखने की वजह पूछते हैं।

MP News: मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर सूत्रों का बड़ा दावा! पहली बार EVM से मतदान की तैयारी

अमर सिंह भी लोगों को अपने पसंदीदा नेता और उनके राजनीतिक सफर के बारे में बताते हैं। उनका कहना है कि छोटे स्तर पर ही सही, लेकिन वह अपने विचारों को इसी तरह लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं।

MP News: वहीं, अमर सिंह द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर की गई राजनीतिक टिप्पणी उनके व्यक्तिगत विचार हैं। इस पर सरकार या संबंधित पक्ष की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल, सबलगढ़ में फल के ठेले का यह अनोखा नाम स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *