DA Hike 2026: कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, 3 फीसदी DA बढ़ोतरी का ऐलान, 9.69 लाख कर्मचारियों-पेंशनर्स को मिलेगा लाभ

Sanjay Sahu
DA Hike 2026

DA Hike 2026: नई दिल्ली। दिवाली से पहले गुजरात सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से गुजरात के 9.69 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा।

केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद गुजरात सरकार ने भी यह निर्णय लिया है। राज्य सरकार की ओर से बढ़ाया गया महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा। इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का DA 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। राज्य सरकार के प्रवक्ता मंत्री जीतूभाई वाघाणी ने मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए इस फैसले की जानकारी दी।

 

9.69 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा

 

राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के अनुरूप महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इसका लाभ राज्य सेवा, पंचायत सेवा और अन्य संस्थाओं के कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स को भी मिलेगा। इस फैसले से सातवें और छठे वेतन आयोग के तहत वेतन प्राप्त कर रहे लगभग 4.62 लाख कर्मचारियों और 5.07 लाख से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों यानी कुल 9.69 लाख से अधिक परिवारों को राहत मिलेगी।

 

नवंबर के वेतन के साथ मिलेगा 4 महीने का एरियर

 

सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई से अक्टूबर 2026 तक की चार महीने की बकाया राशि एकमुश्त देने का फैसला किया है। इस अवधि का एरियर नवंबर 2026 के वेतन के साथ कर्मचारियों और पेंशनर्स के बैंक खातों में जमा किया जाएगा। सरकार इस मद में कुल 523 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी।

 

सरकार पर 1569 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ

 

DA Hike 2026: महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी से गुजरात सरकार पर सालाना 1569 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। राज्य सरकार का कहना है कि कर्मचारियों की आर्थिक खुशहाली और त्योहारों की खुशियां बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली सरकार प्रतिबद्ध है। दिवाली से पहले लिए गए इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *