Wednesday, May 6, 2026
25.1 C
Raipur

मध्य प्रदेश में सर्दी से मिली राहत, लेकिन जनवरी के आखिर में फिर लौटेगा ठंड का असर

भोपाल : मध्य प्रदेश में भीषण सर्दी के बीच अब लोगों को कुछ राहत महसूस होने लगी है। राज्य के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भोपाल, ग्वालियर, चंबल, रीवा और जबलपुर संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा, जबकि ग्वालियर में मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिला।

कटनी बना प्रदेश का सबसे ठंडा जिला

हालांकि राहत के बावजूद कुछ इलाकों में ठंड का असर अभी भी कायम है। कटनी जिला मध्य प्रदेश का सबसे ठंडा क्षेत्र दर्ज किया गया। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं शहडोल के कल्याणपुर में 7.7 डिग्री, छतरपुर के खजुराहो में 8 डिग्री, इंदौर में 8.2 डिग्री और राजगढ़ व मंडला में 8.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Read More : कर्नाटक के DGP हुए सस्पेंड, अश्लील VIDEO वायरल होने पर गिरी गाज, ऑफिस में आपत्तिजनक हरकतों से CM सिद्धारमैया नाराज

पांच बड़े शहरों में इंदौर सबसे ठंडा

प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों की बात करें तो इंदौर सबसे ठंडा शहर रहा। उज्जैन में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, भोपाल में 10.6 डिग्री, ग्वालियर में 10.8 डिग्री और जबलपुर में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो मंडला में 31.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई।

जनवरी के अंतिम सप्ताह में फिर बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी के आखिरी सप्ताह में एक बार फिर ठंड का असर बढ़ सकता है। फिलहाल अफगानिस्तान और पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय है। इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान में मध्य प्रदेश की सीमा के पास साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना हुआ है। इन तीनों मौसम प्रणालियों के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

अगले 24 घंटे का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि ग्वालियर, दतिया, भिंड, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। वाहन चालकों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

छत्तीसगढ़ में शराब सप्लाई संकट! प्लास्टिक बोतल विवाद से 500 करोड़ का नुकसान

Chhattisgarh liquor supply crisis : छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग द्वारा...

Related Articles

Popular Categories