Saffron Hotel Indore : होटल में तांडव : गर्लफ्रेंड संग आए युवक ने कर्मचारियों पर लगाया वीडियो बनाने का आरोप, अपहरण कर ₹50 हज़ार वसूले

0
87

Saffron Hotel Indore :  इंदौर। इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र की स्कीम नंबर 136 स्थित सेफरोन होटल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ होटल पहुंचा, और कुछ देर बाद होटल कर्मचारियों पर उनका अंतरंग वीडियो बनाने का गंभीर आरोप लगाते हुए न सिर्फ मारपीट की, बल्कि होटल संचालक दंपत्ति और एक कर्मचारी का अपहरण कर उनसे ₹50,000 की अवैध वसूली भी कर ली। हीरानगर पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिगों सहित कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Saffron Hotel Indoreघटना के अनुसार, मुख्य आरोपी दीपक गौड़ अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेफरोन होटल पहुंचा था। उसने होटल कर्मचारियों पर छुपकर उनका वीडियो बनाने का आरोप लगाया। इसके बाद दीपक ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया, जिन्होंने होटल में जमकर तोड़फोड़ की और एक कर्मचारी से मारपीट की।

मामला तब और गंभीर हो गया, जब मौके पर पहुंचे होटल संचालक दंपत्ति को आरोपियों ने अपने साथ जबरन सदर बाजार इलाके में ले जाकर उनसे मारपीट की और ₹50,000 रुपए की अवैध वसूली कर ली।

Saffron Hotel Indoreहोटल संचालक द्वारा हीरा नगर थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दीपक गौड़ के अलावा कीर्तन गौड़, राज गौड़, सोनू गौड़ और सुमित गौड़ सहित अन्य को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। हालांकि, इस मामले से जुड़े ऋषि और श्रवण नामक दो अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।

होटल में तोड़फोड़, अपहरण, फिरौती, और ब्लैकमेल जैसी गंभीर वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here