HomeMadhya PradeshM.P News : लोकायुक्त कार्रवाई के बाद शिकायतकर्ता की कार में लगी...

M.P News : लोकायुक्त कार्रवाई के बाद शिकायतकर्ता की कार में लगी आग, बड़वानी में मचा हड़कंप

Date:

Related stories

Swift car fire after lokayukta action in Barwani Rajpur case : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर नगर में गुरुवार रात एक स्विफ्ट कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना विश्राम भवन के बाहर की बताई जा रही है, जहां कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक वाहन को भारी नुकसान हो चुका था।

लोकायुक्त कार्रवाई से जुड़ा है मामला

जानकारी के अनुसार यह कार राजपुर निवासी अदनान अली की है, जो एक निजी सेवा लैब में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। अदनान अली ने हाल ही में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तीन डॉक्टरों के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी।

इसी शिकायत के आधार पर लोकायुक्त इंदौर टीम ने कार्रवाई करते हुए मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमित शाक्य, डॉ. दिव्या सांई और संविदा चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोहर गोदारा को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

कार खड़ी कर घर गए थे शिकायतकर्ता

बताया जा रहा है कि लोकायुक्त कार्रवाई के बाद अदनान अली अपनी स्विफ्ट कार विश्राम भवन के बाहर खड़ी कर घर चले गए थे। देर रात अचानक कार में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
Read More : M.P News : कटनी में गेहूं खरीदी केंद्र पर भारी अव्यवस्था, 6 KM लंबी ट्रैक्टर कतार में फंसे किसान

आग लगने का कारण अभी साफ नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां तकनीकी जांच में जुटी हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग तकनीकी खराबी से लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here