Monday, September 7, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime: रायपुर में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, बीजेपी...

Raipur Crime: रायपुर में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, बीजेपी नेताओं पर काउंटर FIR की मांग

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद के बाद दर्ज एफआईआर को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खम्हारडीह थाने पहुंचकर भाजपा नेताओं पर काउंटर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इस दौरान थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन भी किया।

Raipur Crime: दरअसल, बुधवार को भाजपा और कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हुए हंगामे में पुलिसकर्मियों के घायल होने के बाद पुलिस ने 12 नामजद और कई अज्ञात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया था। इसी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस नेता खम्हारडीह थाने पहुंचे।

Raipur Crime: भाजपा नेताओं पर भी कार्रवाई की मांग

Raipur Crime: प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि घटना में शामिल भाजपा के मंत्रियों, विधायकों और अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी नामजद एफआईआर दर्ज की जाए। थाने के बाहर कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे, जबकि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित वरिष्ठ नेता पुलिस अधिकारियों से चर्चा करते रहे।

Raipur Crime: दीपक बैज ने कहा कि यदि दूसरी ओर से पथराव किया जाएगा तो कांग्रेस कार्यकर्ता कब तक केवल पुलिस के भरोसे बैठे रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के खिलाफ दर्ज की गई कार्रवाई एकतरफा और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है।

Raipur Crime: प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार पर साधा निशाना

Raipur Crime: इससे पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस इस कार्रवाई के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक स्तर पर जवाब देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष को दबाने के लिए पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है।

Raipur Crime: भूपेश बघेल ने भी जताया विरोध

Raipur Crime: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर सुनियोजित हमला किया गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

Raipur Crime: शिकायत में कई भाजपा नेताओं के नाम

Raipur Crime: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने खम्हारडीह थाने में लिखित शिकायत सौंपते हुए बुधवार को राजीव भवन के बाहर हुए पथराव और उपद्रव के मामले में भाजपा के कई मंत्रियों, विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के बीच बातचीत जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here